साइलेंसर से निकली चिंगारी, गेहूं समेत ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन में लगी भीषण आग

0 453

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान में गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान गेहूं की पूली में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन भी आग से जल गई। किसान का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक्टर के साइलेंसर से निकली चिंगारी से थ्रेसिंग मशीन और ट्रैक्टर के पास पड़ी गेहूं की पूली में आग लगी है।

जानकारी के अनुसार किसान सत्यवीर बालियान के खेत में गेहूं की थ्रेसिंग चल रही थी। इसी दौरान गेहूं की पूली में आग लग गई। किसान मजदूर गेहूं एकत्र कर रहे थे। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रैक्टर और थ्रेसिंग मशीन भी चपेट में आ गई। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंचे। आग पर किसी तरह काबू पाया गया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.