21 मई को हज यात्रा की पहली उड़ान, यूपी राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने दी बधाई, कही यह बात

0 487

लखनऊ: 21 मई से शुरू होने वाली हज यात्रा को लेकर हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी किये गए सर्कुलर के संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि 21 मई 2023 से प्रस्तावित हज यात्रा प्रारंभ होने की मैं सभी देशवासियों एवं उत्तर प्रदेश वासियों को बधाई देता हूं तथा मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। अल्लाह (सo) आपके हज को कबूल करें !

उन्होंने यह भी कहा कि हज की ख्वाहिश रखने वाले ऐसे सभी आज़मीन जिनका चयन हज यात्रा 2023 हेतु हुआ है वह इस अंतिम धनराशि को 15/05/2023 से पहले जमा करा कर रसीद प्राप्त कर लें।

यूपी राज्य हज समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि संपूर्ण भारतवर्ष एवं उत्तर प्रदेश के आज़मीन जिनका चयन आगामी हज यात्रा 2023 हेतु हुआ है उन्हें तीसरी एवं अंतिम धनराशि जमा करने हेतु दिनांक 15/05/2023 अंतिम तिथि है कृपया इस तिथि से पहले वे संपूर्ण धनराशि जमा कर दें ता के उन्हें यात्रा संबंधी किसी भी बाधा का सामना न करना पड़े।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.