मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू की जगह मेघवाल होंगे कानून मंत्री

0 215

नोएडा: मोदी की केंद्र सरकार में गुरुवार को बड़ा फेरबदल हुआ। केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। पहले किरेन रिजिजू कानून मंत्री थे। खबर है कि किरेन रिजिजू को अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन: आबंटन किया है। इसके मुताबिक, रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और उनकी जगह मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त, विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा दिया गया है।

बता दें कि पिछले काफी समय से किरेन रिजिजू ने न्यायपालिका पर कई बयान दिए थे जिसके लेकर सरकार और जूडिशर के बीच टकराव की खबरें थीं। हालांकि हाल ही के दिनों में किरेन रिजिजू ने सरकार और न्यायपालिका के बीच किसी तरह के टकराव से इनकार करते हुए कहा था कि लोकतंत्र में मतभेद अपरिहार्य हैं, लेकिन उन्हें टकराव नहीं समझा जाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.