कंबोडिया के राजा को राष्ट्रपति भवन में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, PM मोदी और अन्य मंत्रियों से की मुलाकात

0 410

नई दिल्ली: कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आए हुए हैं। मंगलवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजा सिहामोनी से मुलाकात की। इस दौरान कंबोडिया के राजा को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

सिहामोनी सोमवार को भारत के नई दिल्ली पहुंचे हुए हैं। उनकी यह यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में हो रही है। दोनों देशों के बीच वर्ष 1952 में कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए थे। इस दौरान मंगलवार को कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी राष्ट्रपति मुर्मू से मिले।

बाद में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री सहित कई गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की। वहीं इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया। मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी ने राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गौरतलब है, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने नई दिल्ली के पालम वायुसेना केंद्र पर कंबोडियाई राजा की अगवानी की थी। कंबोडियाई राजा के साथ 27 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिनमें राजमहल के मंत्री, विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.