सीहोर: जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में फंसी सृष्टि, 52 घंटे बाद रोबोटिक टीम ने बाहर निकाला

0 307

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर के बड़ी मुंगावली में खुले बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि को बचाने के लिए बचाव अभियान बीते मंगलवार से जारी था। गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे बच्ची को बाहर निकाला लिया गया है। उसे घटनास्थल से सीधे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत की पुष्टि कर दी गई।

तीन दिन तक चले जद्दोजहद के बाद भी आखिरकार बोरवेल में फंसी सृष्टि को नहीं बचाया जा सका। सीहोर के मुंगावली में मंगलवार को ढाई साल की सृष्टि 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। उसे आज (गुरुवार) रेस्क्यू किया गया, इसके बाद फौरन उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सृष्टि को तीसरे दिन रोबोट टीम ने रेस्क्यू किया था।

गुजरात से आई तीन सदस्यीय रोबोटिक टीम ने सृष्टि को बाहर निकाला। रोबोटिक टीम ने हुक के माध्यम से 300 फीट गहरे बोर में फंसी सृष्टि को बाहर निकाल लिया। मौके पर ही एंबुलेंस तैनात थी। सृष्टि के बाहर आते ही उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, इधर जिला अस्पताल में पहले से ही डॉक्टरों की टीम अलर्ट मोड पर थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.