सुपरनोवा बिल्डिंग की 35वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

0 318

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में सेक्टर-94 स्थित शहर की सबसे ऊंची बिल्डिंग से कूदकर एक युवक ने ख़ुदकुशी कर ली. इसकी जानकारी मिलने पर थाना सेक्टर-126 पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. रिपोर्ट के अनुसार, विगत रात एक युवक ने सेक्टर-94 स्थित सुपरटेक सुपरनोवा बिल्डिंग की 35वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.

इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान मृतक की शिनाख्त केरल के एर्नाकुलम जिला के रहने वाले 23 वर्षीय अर्जुन अलोसहियस के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी और जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कि सुपरटेक सुपरनोवा बिल्डिंग की 35वीं मंजिल पर होटल के रूम बनाए जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के कारण ख़ुदकुशी की है. हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

नोएडा पुलिस ने जानकारी दी है कि बीती रात युवक अर्जुन अलोसहियस पुत्र अलोसहियस जार्ज ने सुपरनोवा बिल्डिंग से कूदकर ख़ुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.