गुजरात से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दाखिल किया नामांकन

0 632

गांधीनगर : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुजरात से (From Gujarat) आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया (Filed Nomination) । नामांकन दाखिल करने के लिए एस. जयशंकर रविवार को ही गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गए थे ।

विदेश मंत्री वर्तमान में भी गुजरात से ही भाजपा के राज्य सभा सांसद हैं और उनका वर्तमान कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो रहा है। उनके साथ ही राज्य से दो अन्य भाजपा सांसदों- दिनेशचंद्र अनावाडिया और जुगलसिंह माथुर का भी कार्यकाल 18 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगा। गुजरात में राज्य सभा की इन्हीं तीन सीटों के लिए ही चुनाव होना है।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 17 जुलाई है। उम्मीदवारों की संख्या तीन से ज्यादा हुई तो 24 जुलाई को मतदान करवाया जा सकता है।

आपको बता दें कि गुजरात विधान सभा में विधायकों की संख्या के आधार पर इस बार भी भाजपा के खाते में ये तीनों सीटें जाना तय माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा ने आधिकारिक तौर पर अभी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर को गुजरात जाकर नामांकन करने के लिए कह दिया गया है। गुजरात से बाकी बची दो अन्य सीटों के साथ भाजपा पश्चिम बंगाल और गोवा से होने वाले राज्य सभा चुनाव के लिए भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.