बंगाल चुनावी हिंसा: मृतकों को 2 लाख मुआवजा और होम गार्ड की नौकरी देने की घोषणा

0 344

कोलकाता : पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा-यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सारे लोग मारे गए। 19 लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें 2 लाख मुआवजा और विशेष होम गार्ड की नौकरी दी जाएगी। इनमें TMC के भी 10 लोग शामिल हैं। हम किसी पार्टी के रंग देखकर सहायता प्रदान नहीं करेंगे, जिनकी मृत्यु हुई है उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा और नौकरी दी जाएगी।

CM ममता बनर्जी ने कहा 2 महीने से मणिपुर जल रहा है अब फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कहां है? जब असम NRC को लेकर जल रहा था ये टीम कहां थी? यह फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कहां होती है जब उत्तर प्रदेश में 67% सीटों पर मतदान नहीं होते हैं? रेसलर अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तब कहां थी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी? यहां(पश्चिम बंगाल में) 2 साल के अंदर इतनी टीमों और आयोगों ने बंगाल का दौरा किया, करीब 154 टीमें बंगाल का दौरा कर चुकी हैं। यह BJP प्रोटेक्शन कमिटी है न कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी।

उन्होंने कहा 71,000 बूथों पर चुनाव हुए, घटना कितने इलाकों में हुई? लगभग 60 बूथों में गड़बड़ी की गई, कहीं पर बैलेट बॉक्स में पानी भी डाला गया। मुझे पता है यह सीपीएम कार्यकर्ता ने किया, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? हमने कोर्ट के आदेश का पालन किया। केंद्रीय बल भेजा गया और हमने उसे स्वीकार किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.