भारत आने से पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति ने तमिलों को दिया बड़ा तोहफा, आज दिल्ली आ रहे हैं रानिल विक्रमसिंघे

0 302

नई दिल्ली : श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने मंगलवार को तमिल पार्टियों को आश्वासन दिया है, कि विवादास्पद 13वां संशोधन प्रांतीय परिषदों में पुलिस शक्तियों के बिना पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। विक्रमसिंघे ने आज से शुरू होने वाली अपनी आधिकारिक भारत यात्रा से पहले तमिल पार्टियों से मुलाकात के दौरान उन्हें ये तोहफा देने का ऐलान किया है। पिछले साल राष्ट्रपति बनने के बाद विक्रमसिंघे की ये पहली भारत यात्रा है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा है, कि “राष्ट्रपति ने हस्तांतरण की योजना की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें कहा गया कि सूची 1 (प्रांतीय परिषदों के लिए आरक्षित विषय) के तहत उल्लिखित पुलिस शक्तियों को छोड़कर पूरी शक्तियों के साथ 13वां संशोधन लागू किया जाएगा।” श्रीलंका में तमिलों के लिए ये सालों पुराना और महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है और भारत सरकार की हस्तक्षेप के बाद 13ए को लेकर सहमति बनी थी। भारत सरकार ने तमिलों और श्रीलंका सरकार के बीच 13ए को लेकर मध्यस्थता करवाई थी, लेकिन उसके बाद भी श्रीलंका सरकार ने अभी तक 13ए को लागू नहीं किया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.