जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के शेषनाग शिविर में झड़प, 3 गिरफ्तार

0 379

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा के शेषनाग शिविर में पिछले सप्ताह हुई झड़प में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। झड़प में कुछ श्रद्धालुओं और खच्चरवालों को मामूली चोट आई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और आधारहीन वीडियो अपलोड किए थे जिसमें दावा किया गया था कि श्रद्धालुओं पर पत्थर फेंके गए।

उन्होंने बताया कि मामले में संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेषनाग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा के पहलगाम मार्ग में पड़ता है। एडीजीपी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘शेषनाग में 15 जुलाई को खच्चरवालों के बीच झड़प हुई थी जिसके कारण खच्चरवालों और कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोट आई थी।

स्थिति को तुरंत नियंत्रण में कर लिया गया।” उन्होंने कहा कि पहलगाम थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है ओर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुमार ने कहा कि लोगों को अफवाहों पर गौर नहीं करने की सलाह दी जाती है। जम्मू-कश्मीर पुलिस श्रद्धालुओं की रक्षा करने तथा शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.