अमृतसर में दिल दहला देने वाली घटना, बाइक पर स्टंट पड़ा भारी, युवती का सिर धड़ से हुआ अलग

0 317

अमृतसर: छेहरटा के नारायणगढ़ इलाके में बाइक पर स्टंट के दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पीछे बैठी युवती का सिर धड़ से अलग हो गया। गुमानपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह ने तेज रफ्तार में अपनी बाइक गलत तरीके से स्टंट कर बीआरटीएस की ग्रिल से टकरा दी। छेहरटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गुमानपुरा निवासी पलकप्रीत कौर अपने गांव के ही लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि उसकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर से नारायणगढ़ की तरफ आ रही थी। मध्यरात्रि करीब पौने दो बजे गुरप्रीत सिंह युवती को पीछे बैठा कर तेज रफ्तार में स्टंट करने लगा। तेज रफ्तार बाइक सीधे बीआरटीएस की ग्रिल से जा भिड़ी।

युवती भी उछाल कर सीधे ग्रिल से टकरा गई। इस दौरान उसका सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी जान चली गई। चालक गुरप्रीत सिंह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। छेहरटा थाना प्रभारी गुरबिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल पर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाते हुए स्टंट कर रहा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.