चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर विदशों में भी जश्न, NRI कारोबारी की घोषणा, ISRO के वैज्ञानिकों को देंगे 1 करोड़ रुपए

0 450

बाड़मेर: भारतीय चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 mission) की मून पर सफल लैंडिग पर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाड़मेर के एक एनआरआई प़ृथ्वीसिंह कोलू (Prithvi Singh Kolu) ने इसरो वैज्ञानिकों को गिफ्ट में 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। मंगलवार को 23 अगस्त की शाम 6 बजे चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है, जिसके बाद देश के कोने- कोने के अलावा अलग-अलग देशाें से भी बधाइयां मिल रही है।

भारत चांद के साउथ पोल पर दक्षिणी ध्रुव पर सफल पूर्वक लैंडिग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। राजधानी से लेकर बॉर्डर तक खुशी से लोग झूम रहे हैं और एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं और अब बाड़मेर निवासी NRI प़ृथ्वीसिंह कोलू ने इसरो के वैज्ञानिकों को 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एनआरआई मिशन मून से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को एक करोड़ का ईनाम देंगे।

चंद्रयान-3 की सफल लैंंडिंग से आह्लादित एनआरआई पृथ्वीराज ने कहा कि इससे देश ही नहीं, विदेश में भी सभी भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। पृथ्वीराज की कंपनी प्रकाश पंप मिडल ईस्ट (अरब देश) में है। पृथ्वीराज कोलू इस

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.