J-K: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! बारामूला में लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार, चीनी पिस्तौल-हथगोला बरामद

0 334

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। जी हां, मिली खबर के अनुसार बारामूला से लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। खबर के अनुसार ये आतंकी सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहे थे। इसके साथ ही इन लोगों की जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की भी एक खुनी साजिश थी। आतंकियों से एक चाइनीज पिस्टल, मैगजीन और ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। दोनों दहशतगर्द पाकिस्तानी आतंकियों के भी संपर्क में थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बारामूला पुलिस ने बीते 3 सितंबर को लश्कर के दो OGW को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मैगजीन के साथ एक चीनी पिस्टल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। वहीं पूछताछ में इन लोगों खुलासा किया कि वे लगातार लश्कर-ए-तैयबा के अपने बड़े आकाओं के संपर्क में थे और यहां की सारी जानकारी पाकिस्तानी आतंकवादी आकाओं को देते थे। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि, यह दोनों आतंकी शीरी बारामूला के रहने वाले हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.