सहारनपुर में नाबालिग से कुकर्म के बाद हत्या के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

0 335

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने 13 साल के नाबालिग लड़के की गला दबाकर हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने कहा कि 6 सितंबर को फहेतपुर थाना अंतर्गत एक आम के बाग में स्थानीय लोगों ने एक नाबालिग लड़के का शव देखा। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया। पीड़ित के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी आफताब को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़के के परिवार को जानता है। उसके घर आया-जाया करता था। घटना के दिन आफताब उसे चॉकलेट के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया और कुकर्म किया।

अधिकारी ने कहा कि जैसे ही लड़के ने विरोध करने की कोशिश की, और घटना के बारे में घरवालों से बताने के लिए कहा, तो बदनामी के डर से आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आम के बाग में फेंक दिया।

एसपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.