पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश सीएम से बात कर चक्रवात ‘मिचौंग’ के खतरों को लेकर तैयारियों का जायजा लिया

0 321

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ के खतरे के मद्देनजर राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात कर तैयारियों का जायजा लिया।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बातचीत के दौरान उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी शीर्ष अधिकारियों को राज्य को हरसंभव मदद सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.