BJP संसदीय दल की बैठक शुरू, PM मोदी का जोरदार स्वागत, MP-राजस्थान और छत्तीसगढ़ के CM के नामों पर हो सकती है चर्चा

0 299

नई दिल्ली: अब से कुछ देर पहले आज यानी गुरूवार 7 नवंबर को BJP आज संसद भवन परिसर में संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुकी है। इस ख़ास मौके पर PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत कई मंत्री मौजूद हैं। वहीं 3 राज्यों में BJP की धमाकेदार जीत के बाद PM मोदी का स्वागत किया गया गया। बैठक में शामिल नेताओं ने ‘मोदी जी का स्वागत है’ के नारे भी लगाए गए हैं।

इधर मामले पर सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री पद के दावेदारों पर चर्चा की संभावना है। गौरतलब है कि अब तक इन तीनों ही राज्यों में मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं हुआ। कयास लगाए जा रहे हैं कि BJP इस बार युवा चेहरों को सत्ता की बागडोर दे सकती है।

गौरतलब है कि इस बार विधानसभा चुनावों में BJP ने मध्य प्रदेश में अपनी सत्ता बरकरार रखी वहीं कांग्रेस को राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता से बाहर कर दिया। तेलंगाना में भी पार्टी ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं आज संसद भवन परिसर में हो रही इस बैठक में प्रधानमंत्री के पहुंचते ही भाजपा सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और ‘स्वागत है भाई स्वागत है, मोदी जी का स्वागत है’ के नारे लगाए।

इधर BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सांसद मौजूद थे। जानकारी दें कि BJP संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सभी लोकसभा सदस्य और राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं। अमूमन यह बैठक सत्र के दौरान प्रत्येक मंगलवार को होती है लेकिन इस सप्ताह मंगलवार को यह बैठक नहीं हो सकी थी। इधर बैठकों में PM मोदी सहित BJP के अन्य वरिष्ठ नेता संसदीय एजेंडे और पार्टी के संगठनात्मक एवं राजनीतिक अभियानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.