श्रीनगर में आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

0 394

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) की राजधानी श्रीनगर (Srinagar) से बड़ी खबर सामने आ रही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक संदिग्ध आतंकवादियों ने शनिवार को यहां शहर के बेमिना इलाके में एक पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह घटना बेमिना के हमदानिया कॉलोनी की है, जहां आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली मारकर घायल कर दिया। कांस्टेबल को इलाके के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांस्टेबल का नाम मोहम्मद हाफिज चाड है।

अधिकारीयों के मुताबिक इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि हाफिज उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में बेमिना में रहते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.