बॉलीवुड एक्टर Shreyas Talpade को आया हार्ट अटैक, मुंबई में Welcome to the Jungle की शूटिंग के दौरान हुए बेहोश

0 417

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को गुरुवार शाम दिल का दौरा पड़ा। 47 वर्षीय अभिनेता को मुंबई बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में है।

जानकारी के मुताबिक श्रेयस मुंबई में वेलकम टू द जंगल की शूटिंग कर रहे थे और शूटिंग के बाद बेहोश हो गए। जिसके तुरंत बाद उन्हें बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अस्पताल ने पुष्टि की कि एंजियोप्लास्टी रात लगभग 10 बजे की गई। सर्जरी सफल रही और अभिनेता ठीक हैं।

इकबाल, गोलमाल रिटर्न्स, ओम शांति ओम और अन्य में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय, श्रेयस तलपड़े अगली बार वेलकम टू द जंगल में दिखाई देंगे। कॉमेडी फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी, इनामुलहक, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी और वृहि कोडवारा भी होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.