मध्य प्रदेश में बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद : नड्डा

0 305

नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश में गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने के समाचार को अत्यंत दुखद बताते हुए इस हृदय विदारक दुर्घटना से पीड़ित लोगों के परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

नड्डा ने स्थानीय प्रशासन और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी तत्परता से पीड़ितों को मदद पहुंचाने में लगे होने की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं घटना स्थल पर जा रहे हैं।

जेपी नड्डा ने बस हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। इस हृदय विदारक दुर्घटना से पीड़ित लोगों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं घटना स्थल पर जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के लोग और भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता से पीड़ितों को मदद पहुंचाने में लगे हैं।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.