छत्रपति संभाजीनगर के फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 6 लोग जिंदा जले

0 436

नई दिल्ली/छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां के छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) में एक दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। इस हौलनाक हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस आग के लगने पर अफरा तफरी का महल बन गया। वहीं मौके पर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक पूरी फैक्ट्री ही जलकर खाक हो चुकी थी।

इधर फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर फायर ऑफिसर मोहन मुंगसे ने बताया कि हमें तडके 2:15 बजे फोन आया। जब हम मौके पर पहुंचे, तो पूरी फैक्ट्री में आग लग चुकी थी। वहींस्थानीय लोगों ने हमें इसकी सूचना दी थी। यब यहां 6 लोग अंदर फंसे हुए थे। इन 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आग बुझाने का काम जारी है।

वहीं इस कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने जानकारी दी कि आग लगने के समय फैक्ट्री के अंदर कुछ लोग सो रहे थे। उनके अनुसार फैक्ट्री के भीतर 10-15 लोग थे। कुछ लोग तो जैसे तैसे भागने में सफल रहे, लेकिन कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए। इन्ही 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

जानकारी दें कि आगजनी की यह भयंकर घटना छत्रपति संभाजीनगर के वालुज MIDC में हुई है। हालांकि अब तक इस बात का पता न चला कि आखिर आग क्यों और कैसे लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची हुई है। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य चालू है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.