सुख,समृद्धि, शांति और अच्छा स्वास्थ्य लाए 2024, नए साल पर PM मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

0 431

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को देशवासियों को नव वर्ष (New Year) की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह वर्ष सभी के जीवन में समृद्धि लाए। उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, ‘‘सभी को 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और बेहतर स्वास्थ्य लाए।”

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा था कि आज देश का कोना-कोना विकसित भारत तथा आत्मनिर्भरता की भावना के कारण आत्मविश्वास से सराबोर है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस भावना को 2024 में भी बनाए रखें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.