बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने हासिल किये नए अंक

0 285

मुंबई: घरेलू बाजारों (Domestic Markets) में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार (Business) में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 341.76 अंक उछलकर 71,999.47 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 107.8 अंक चढ़कर 21,726.50 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। इंफोसिस, नेस्ले, विप्रो और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट आई। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,721.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.