घर में गलत स्थान और तरीके से नहीं रखेगी चाहिए बुद्ध की प्रतिमा, परेशानियों से घिर जाता है जीवन

0 344

नई दिल्ली: घर की साज-सजावट के लिए लोग अपने घर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा रखते हैं। वास्तु के अनुसार, इस मूर्ति से घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली भी आती है। घर की नेगेटिविटी से छुटकारा मिलता है और जीवन में आ रही सभी विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं, लेकिन घर में गलत तरीके और गलत स्थान पर बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने पर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं घर की खुशहाली के लिए बुद्ध की प्रतिमा रखने के वास्तु के नियम…

इस तरह से रखेगी चाहिए घर में बुद्ध की मूर्ति

—मुख्यद्वार पर आशीर्वाद मुद्रा में बुद्ध की मूर्ति को स्थापित करना शुभ माना गया है।

—भगवान बुद्ध की मूर्ति को भूलकर भी जमीन पर ना रखें। इसे हमेशा फर्श से 3-4 फीट ऊपर रखें। कहा जाता है इससे शत्रुओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशियां आती हैं।

—घर की पश्चिम दिशा में दाईं ओर झुके हुए भगवान बुद्ध की प्रतिमा को रखना बेहद लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

—वास्तु के अनुसार, घर के मंदिर में बुद्ध की मूर्ति को पूर्व दिशा में मुख करके रखें। इससे डर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मन को शांति मिलती है।

—बच्चों के स्टडी रूम में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को पूर्व की ओर मुख करके रख सकते हैं। मान्यता है कि इससे बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में मन लगता है।

—वास्तु के अनुसार, डाइनिंग हॉल या लिविंग रूम में हाथ जोड़े हुए बुद्ध की मूर्ति रखनी चाहिए। मान्यता है कि प्रार्थना करते हुए बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने से वास्तु दोष दूर होता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.