दर्दनाक हादसा: भरतपुर में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत

0 290

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में रविवार शाम को एक दुखद हादसे में दिल्ली से मुंबई जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान आरबीएम अस्पताल में मौत हो गई। मृतक युवक पुनीत जैन भरतपुर के सेड का मढ़ जामा मस्जिद का निवासी था और दिल्ली में पंजाब एंड सिंध बैंक की मांडल शाखा में पीओ के पद पर तैनात था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनीत जैन अपनी डयूटी के लिए आज शाम 7 बजे मथुरा पैसेंजर से दिल्ली जा रहा था लेकिन भरतपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर 4 पर जाते समय वह राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आरबीएम के ट्रोमा में भर्ती भी कराया गया लेकिन पुनीत को बचाया नही जा सका। मृतक की पत्नी ने एक माह पूर्व ही पुत्र के रूप में अपनी पहली संतान को जन्म दिया है। अभी हाल ही में पुनीत के पिता श्रीयांश जैन का निधन होकर चुका है। श्रीयांश जैन लम्बे समय तक बीएसएनएल में सेवारत रहे थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.