नोएडा : पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, एक दर्जन से ज्यादा मामले हैं दर्ज

0 274

नोएडा। नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस व हिस्ट्रीशीटर बीच बीती देर रात मुठभेड हुई। इसमें बदमाश गोली लगने के बाद घायल हुआ और उसे गिरफ्तार कर ल‍िया गया। पकड़े गए बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी की रात थाना फेस-3 पुलिस, ममूरा चौक पर चेकिंग कर रही थी, तभी मामूरा की तरफ से आ रही संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। बाइक सवार, पुलिस टीम को देखकर मेट्रो सेक्टर 59 की ओर भागने लगा। पुलिस ने बाइक सवार का पीछा शुरू किया, तो बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमेें बदमाश विदेशपाल उर्फ चेंटा गोली लगने से घायल हो गया, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बदमाश के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा एक 315 बोर का तमंचा, 1 जिंदा व 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। उस पर लूट व चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं तथा थाना फेस-3 का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.