यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस से टकराई कार, 5 की जिंदा जल कर मौत

0 337

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा आते समय सोमवार सुबह मथुरा में एक स्लीपर बस में एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। कार टकराते ही बस और कार दोनों में आग लग गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल कुछ देर के लिए आगरा से नोएडा आने वाले एक्सप्रेसवे पर यातायात को रोक दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मथुरा में स्लीपर क्लास बस डिवाइडर से टकरा कर एक्सप्रेस वे के बीचों-बीच खड़ी ही गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही कार की बस से जोरदार टक्कर हो गई। फिर धमाका हुआ और दोनों गाड़ियां जलने लगीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में स्विफ्ट कार सवार 5 लोग जिंदा जल गए। कार फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी अंशुल यादव ड्राइव कर रहा था। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। ये हादसा महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 117 पर हुआ। बस सवार सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.