आबकारी नीति मामला: मनीष सिसोदिया को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 3 दिन की मिली अंतरिम जमानत

0 277

नई दिल्ली : आबकारी नीति मामले में जेल में बंद आप नेता मनीष सिसोदिया को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 13 से 15 फरवरी तक लखनऊ में अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए 3 दिन की अंतरिम जमानत दी।

7 जुलाई 2023 को ईडी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि उन्होंने दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी और कुछ अन्य आरोपी व्यक्तियों की 52.24 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। पिछले साल 26 फरवरी 2023 को सीबीआई द्वारा सिसौदिया को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने 9 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.