लाल बहादुर शास्त्री के पोते का कांग्रेस से इस्तीफा, BJP में शामिल

0 365

नई दिल्ली: धीरे-धीरे कांग्रेस से कई बड़े नाम इस्तीफे देकर पार्टी से निकल रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विभाकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। विभाकर शास्त्री यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। सदस्यता के बाद विभाकर ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। विभाकर शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैं लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के दृष्टिकोण को और मजबूत करके देश की सेवा कर सकूंगा।

विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस की टिकट पर 1998 में उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन महज 24,688 वोट ही पा सके। 1999 में फिर भाग्य आजमाया, जिसमें 95 हजार और 2009 में एक लाख वोट मिले। विभाकर शास्त्री प्रियंका गांधी के सलाहकार रह चुके हैं। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी (Congress) की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.