बुध खोलेंगे 3 राशियों के भाग्य का पिटारा, चाल बदलकर देंगे गुड न्यूज़

0 239

नई दिल्‍ली : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वक्त-वक्त पर ग्रहों के राजकुमार राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जल्द ही मीन राशि में बुध उदय होने वाले हैं। बुध के गोचर करने से कुछ राशियों को अशुभ तो कुछ को शुभ प्रभाव मिलते हैं। फरवरी के महीने में मकर राशि में बुध अस्त हुए थे। मीन राशि में बुध ग्रह के उदय होने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

मिथुन राशि

बुध ग्रह की उदित अवस्था मिथुन राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाली है। शेयर बाजार में निवेश करना फलदायी रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। सूझ-बूझ के साथ करियर के जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध की उदित चाल लाभदायक मानी जा रही है। इस राशि के लोगों का पूजा-पाठ में मन लगेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है साथ ही रुका हुआ धन भी मिल सकता है। वहीं, यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। आपका भाग्य साथ देगा। साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

कुंभ राशि

बुध ग्रह की चाल कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाली है। आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। करियर में सफलता मिलने के साथ-साथ दोस्तों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहेगा। साथ ही धन लाभ के योग भी दिखाई दे रहें हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.