नॉएडा: हॉस्टल मेस के खाने से करीब 50 छात्रों को फूड पॉइजनिंग

0 329

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल से फूड पॉइजनिंग की खबर सामने आई है। यहां गलत खाना खाने से करीब 50 छात्र बीमार हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस के मुताबिक सभी की तबीयत अब ठीक है।

जानकारी के मुताबिक, मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है। लॉयड कॉलेज का आर्यन रेजिडेंसी नाम से हॉस्टल है। बीमार हुए छात्रों की संख्या करीब 50 है। सभी छात्रों को अलग-अलग अस्पताल और क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। छात्रों का इलाज चल रहा है। छात्रों को हॉस्टल द्वारा गलत खाना परोशा गया था। छात्रों ने हॉस्टल संचालक पर कई आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण थाना नॉलेज पार्क पुलिस के संज्ञान में है, आठ मार्च की शाम छात्रों भोजन खाया गया था। जिससे छात्रों को पेट खराब हो गया, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, सभी छात्रों की हालत ठीक है, शांति व्यवस्था है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के अवसर पर छात्रों ने व्रत रखा हुआ था। उसके बाद शाम को कूटू के आटे से बना खाना खाया था। इसके बाद छात्रों की तबीयत खराब हुई। खाने में क्या गड़बड़ी थी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर लॉयड कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हॉस्टल का संचालन निजी स्तर पर कोई और करता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.