पपीता और अनार एक साथ खा सकते हैं? जानिए दोनों काकॉम्बिनेशन

0 437

इंदौर : पपीता और अनार दोनों ही फल सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. पपीता में फाइबर, विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. अनार में भी विटामिन सी सहित कई सारी चीजें होती है जो शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है.

पपीता और अनार साथ में खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. साथ ही यह आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता भी है. यह दोनों फल कई तरह की बीमारी से बचाता भी है साथ ही साथ रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ावा देता है. जिसके कारण शरीर में खून की कमी नहीं होती है. एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाव करने में फल काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. इसके अलावा यह इम्युनिटी बूस्टर की तरह काम करता है. साथ ही साथ यह कब्ज और मोटापे की समस्याओं को दूर करता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह दोनों फल को साथ में खाने से शरीर में मल्टीविटामिन की कमी पूरी होती है.

पपीता और अनार दोनों फल शरीर में मल्टीविटामिन की तरह काम करता है. पपीता में विटामिन ए, बी, सी होता है. वहीं अनार में विटामिन सी, ई, थियामिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन भरपूर होता है. पपीता में भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन से भरपूर तत्व होता है. वहीं अनार में एलेगिटैनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसे खाने से शरीर में सूजन कम होता है. एलेगिटैनिन ऑक्सीडेटिव दिमाग के सेल्स को बढ़ावा देता है. साथ ही साथ अल्जाइमर और पार्किंसंस की बीमारी से भी बचाता है.

एक कटोरा पपीता में अनार मिलाकर खाएं इससे शरीर में फाइबर की कमी पूरी हो जाएगी. यह सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इस खाने से शरीर की छोटी बीमारियों से निजात मिल जाता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.