लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ शनिवार को देश भर में लागू हो जाएगी आचार संहिता

0 313

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ शनिवार को श भर में आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग ने शनिवार 16 मार्च को इलेक्शन का शेड्यूल जारी करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत 4 राज्यों के चुनावों की तारीखों का भी ऐलान करेगा। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद सरकारें नई घोषणाएं नहीं कर सकेंगी। हालांकि पहले से जारी विकास कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक दलों को कई तरह के प्रतिबंधों का पालन करना पड़ेगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि राज्य विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कल किया जाएगा।

शुक्रवार को दो नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू अपना कार्यभार संभाल चुके हैं। इससे आयोग में 3 चुनाव आयुक्त हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग शनिवार को 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी। इसके बाद आचार संहिता लग जाएगी। इसके बाद कोई भी केन्द्र या राज्य सरकार घोषणा नहीं कर पाएगी।

आपको बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में चुनाव कराए गए थे। चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे। उस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीतीं। कांग्रेस पार्टी महज 52 सीटें जीत सकी और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को कुल 92 सीटें मिली।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.