पीएम मोदी के रुद्रपुर दौरे से पहले मुख्यमंत्री धामी ने रैली स्थल का लिया जायजा

0 469

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने रैली स्थल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा देवभूमि उत्तराखंड में विजय का शंखनाद करने के लिए तैयार है। पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ता ‘अबकी बार 400 पार’ के संकल्प को पूर्ण करने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.