नोएडा के अनाथ आश्रम में आग, 16 बच्चों समेत 19 को बचाए

0 304

नोएडा । नोएडा के सेक्टर 26 में एक अनाथ आश्रम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और आश्रम से 16 बच्चों और उनके तीन केयरटेकर को सकुशल बाहर निकाला। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 26 के सी 21 में शुक्रवार रात करीब 2.31 बजे फायर विभाग को आग लगने की सूचना मिली। आग रामकृष्ण विवेकानंद मिशन के अनाथ आश्रम में आग लगी थी।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दाे गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग आश्रम के स्टोर रूम में लगी थी। वहां काफी धुंआ भर गया था और आग धीरे-धीरे फैल रही थी।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया की फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग को बुझा दिया। उन्होंने बताया कि अनाथालय में रह रहे सभी 16 बच्चों व तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.