श्रीनगर में बड़ा हादसा: स्कूली बच्चों और यात्रियों को ले जा रही नाव झेलम नदी में पलटी, 12 को बचाया गया; 4 की मौत

0 308

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों और यात्रियों को ले जा रही एक नाम श्रीनगर के बटवारा के पास झेलम नदी में पलट गई। सूचना मिलने पर प्रशासन ने बचाव दल को भेजा। जानकारी के अनुसार, 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है जिनमें से ज्यादातर बच्चे हैं। सभी को अस्पताल जे जाया गया है। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि कश्मीर घाटी में मौसम खराब है। पिछले 72 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण झेलम नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। राज्य में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.