बिहार : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार लोगों की ली जान

0 292

लखीसराय । बिहार के लखीसराय जिले के मेदनी चौक थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, दो बाइक पर सवार होकर पांच लोग पास से ही एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर हैबतगंज के पास अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मेदनी चौक थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतकों में पुग्गी यादव, लक्ष्मी महतो, मनीष कुमार, कुणाल कुमार शामिल हैं, वहीं सूरज कुमार जख्मी है।

हादसे के शिकार सभी लोग लखीसराय और मुंगेर के निवासी थे और पास के ही एक गांव में बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। ठोकर मारने वाला वाहन भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.