अमेठी में नाबालिग लड़के का शव मिला, पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लिया

0 318

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में पीपरपुर के पास एक जंगल से 14 वर्षीय लड़के का शव मिला। पुलिस को संदेह है कि पैसे के विवाद में उसके दोस्त ने उसकी हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “मोबाइल फोन की बिक्री से संबंधित पैसों के लेन-देन को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। प्रखर गुप्ता की हत्या के संदेह में मृतक के 15 वर्षीय दोस्त को हिरासत में लिया गया है।”

मृतक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा प्रखर गुप्ता 18 अप्रैल को लापता हो गया था। अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनूप कुमार सिंह ने कहा कि मृतक की मां की शिकायत पर रामगंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शनिवार को पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर प्रखर गुप्ता का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.