महादेव एप केस में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

0 277

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने गिरफ्तार में ले लिया है. साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग को प्रमोट करने का आरोप है. जिसके तहत उन पर कार्रवाई की गई है. एसआईटी ने साहिल को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया है. मुंबई के माटुंगा पुलिस महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में एक्टर साहिल खान का नाम आया था.

जानकारी के मुताबिक साहिल खान द लायन बुक एप नाम के एक सट्टेबाजी एप से जुड़े थे जो कि महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने साहिल से पूछताछ भी की थी. साहिल ने जमानत के लिए कोर्ट का रुख किया था लेकिन कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली थी. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था.

बताया जा रहा है कि कोर्ट से अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने पर एक्टर साहिल खान फरार हो गया था. उसने मुंबई थोड़ दिया था. जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. इस दौरान पुलिस से बचने के लिए साहिल ने अपनी लोकेशन भी कई बार बदली.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.