इटली की PM ने मोदी को दी जीत की बधाई, पीएम बोले- हम दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को करेंगे मजबूत

0 306

नई दिल्ली: पीएम मोदी की देश में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। जनता ने एनडीए को सरकार बनाने के लिए 292 सीटें जिताई हैं। इसी को लेकर देश सहित विदेशों के बड़े-बड़े नेताओं ने भी पीएम को जीत की बधाई दी है। इसी के तहत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई के लिए धन्यवाद दिया है।

पीएम मोदी ने धन्यवाद देते हुए लिखा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री @GiorgiaMeloni. हम भारत-इटली की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे साझा मूल्यों और हितों पर आधारित है। दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

पीएम मोदी को बधाई देते हुए इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने लिखा था, “बधाई हो @narendramodi. नई चुनावी जीत के लिए और अच्छे काम के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। निश्चित है कि हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे राष्ट्रों और हमारे लोगों की भलाई के लिए हमें जोड़ने वाले विभिन्न मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”

वहीं, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और लिखा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को 2024 के भारतीय आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सफलता मिली। मैं हमारे दोनों देशों के लिए साझा समृद्धि और स्थिरता की खोज में हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

जिस पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए लिखा, “धन्यवाद राष्ट्रपति @MMuizzu। मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में हमारा मूल्यवान साझेदार और पड़ोसी है। मैं भी हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए निकट सहयोग की आशा करता हूँ।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.