भाजपा का समर्थन न करने पर अयोध्या के मतदाताओं पर भड़के सोनू निगम, जानें क्या कहा

0 381

मुंबई: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। लोगों को सबसे ज्यादा आश्चर्य उत्तर प्रदेश के अयोध्या के नतीजों को देखकर हो रहा है। अयोध्या में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाने-माने गायक सोनू निगम की बीजेपी की इस हार पर टिप्पणी वायरल हो रही है, जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। अब इस मामले में सोनू निगम ने सोशल मीडिया यूजर्स और कुछ मीडियाकर्मियों की आलोचना की है। साथ ही इस मामले पर अपनी सफाई दी है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सोनू निगम के नाम वाले एक अन्य यूजर सोनू निगम सिंह ने एक्स पर जाकर भाजपा का समर्थन न करने के लिए यूपी के मतदाताओं की आलोचना की। यह पोस्ट तब चर्चा में आया जब लोगों ने मान लिया कि इस मामले पर टिप्पणी करने वाला व्यक्ति गायक सोनू निगम हैं।

सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को सुंदर बनाया, नया एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन दिया, 500 साल बाद राम मंदिर बनाया, मंदिर अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से खड़ा किया, उस पार्टी को अयोध्या सीट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। शर्मनाक है अयोध्यावासियों!’ इसे लेकर मीडिया के एक वर्ग ने कहा कि ये पोस्ट गायक सोनू निगम का है।

सोनू निगम ने इस पर कहा कि उन्होंने इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की। साथ ही कहा कि यही कारण था कि उन्होंने सात साल पहले एक्स छोड़ दिया था। गायक ने कहा, ‘यह ऐसी ही घिनौनी हरकत है, जिसकी वजह से मुझे सात साल पहले ट्विटर छोड़ना पड़ा था। मैं राजनीतिक टिप्पणी करने में विश्वास नहीं रखता और मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान देता हूं। मगर यह घटना चिंताजनक है, सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए भी।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.