मोदी के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, दिल्ली में जुटेंगे सारे दिग्गज

0 313

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद दिल्ली में सरकार बनाने की खींचातानी अभी भी जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक 8 जून को दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस वार्किंग कमेटी की बैठक होने वाली है.

कांग्रेस वार्किंग कमेटी की बैठक ऐसे समय में हो रही जब यह खबर सामने आई है कि नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इससे पहले राजनीतिक उठापटक के बीच 5 जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी. जिसे लेकर खरगे ने कहा था कि देश का यह जनादेश नरेंद्र मोदी के खिलाफ था.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.