कारोबार और धन की मुश्किलें दूर करने ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाए

0 324

नई दिल्ली : ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि सबसे शुभ तिथियों में से एक मानी जाती है। इस तिथि पर भगवान चंद्र अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होते हैं। इसके साथ ही उनकी किरणें धरती पर समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य, सत्यनारायण व्रत, चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है।

यदि आप देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन उनकी पूजा अवश्य करनी चाहिए। इसके साथ ही हाथ में लाल या फिर गुलाबी रंग का पुष्प लेकर उनसे धन और सौभाग्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। इसके पश्चात उन्हें वह पुष्प अर्पित कर देना चाहिए।

यदि आप आर्थिक तंगी से लगातार जूझ रहे हैं, तो आपको ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लाल रंग के वस्त्र में सवा किलो चावल रखकर उसकी पोटली बनानी चाहिए। इसके बाद ‘ॐ श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का जाप भाव के साथ करना चाहिए। फिर उस पोटली को अपनी तिजोरी या फिर जहां भी आप अपना धन रखते हो वहां रख देना चाहिए।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन धन की देवी को 11 कौड़ियां चढाएं। इसके बाद उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं। अगले दिन सुबह उन कौड़ियों को एक लाल रंग के वस्त्र में लपेटकर तिजोरी में छिपाकर रख दें। इस उपाय को करने से कारोबार में सफलता मिलेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.