जेठ ने महिला की धारदार हथियार से कर दी हत्या, वारदात के बाद हो गया फरार

0 337

यूपी के गोंडा में जिले में घर से सौ मीटर की दूरी पर शुक्रवार सुबह शौच जाते समय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। लोगों कहना है कि जेठ ने ही घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे ग्राम पंचायत सिसई रानीपुर में शौच के लिए जाते समय आशा पत्नी बजरंगी 45 वर्ष की जेठ ने सुबह करीब पांच बजे धारदार हथियार से खेत में हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया । इसकी जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते काफी भीड़ लग गयी। घर परिवार वाले सकते में आ गये । घटना की सूचना मिलते ही एसओ कृष्ण गोपाल राय, चौकी प्रभारी राजेश वर्मा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे ।

एसओ ने बताया कि मृतका के पति बजरंगी ने अपने बड़े भाई राम औतार पुत्र राम नाथ के विरूद्ध पुलिस में हत्या की तहरीर दी है। एस ओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी पहले ही एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है । मौके पर सीओ आर के सिंह ,सर्विलांस टीम, फोरेंसिक टीम , एसओजी मौके पर पहुँची है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.