मनीष सिसोदिया और कविता को कोर्ट से फिर नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई

0 379

नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाले के सीबीआई से जुड़े मामले में आज फिर कोर्ट में सुनवाई हुई। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और BRS नेता के. कविता समेत अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और BRS नेता के. कविता दोनों ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए।

राउज ऐवन्यू कोर्ट में CBI के मुख्य मामले में अब 31 जुलाई को सुनवाई होगी। सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा 21 मई को उन्हें जमानत देने से इनकार करने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 29 जुलाई के लिए निर्धारित की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.