100 महिलाओं से 1 करोड़ की ठगी, इस तरह बनाया गया शिकार

0 296

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के एक गांव में महिलाओं को झांसा देकर करीब 1 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार माइक्रो फाइनेंस के दलाल और उसकी पत्नी ने करीब 100 महिलाओं के नाम पर लोन लिया और फिर फरार हो गया। इसका खुलासा तब हुआ जब बैंक ने महिलाओं से लोन चुकाने को कहा।

जिले के उरमाल गांव के ही दलाल और उसकी पत्नी ने महिलाओं से दस्तावेज लिए। इसके लिए आकर्षक बीमा राशि मिलने का झांसा दिया गया। इसके बाद अलग-अलग महिलाओं के दस्तावेजों से लोन की राशि निकाल ली। बताया जा रहा है कि, उसने एक नहीं बल्कि 4 बैंक से लोन निकाला है। ग्रामीणों के मुताबिक, दलाल ने लोन की कुछ किस्त चुकाई भी थी। इसके बाद जब वह परिवार के साथ फरार हो गया तो बैंक के एजेंट वसूली के लिए महिलाओं के पास पहुंचे। इससे परेशान होकर सैकड़ों महिलाएं थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि, देवभोग में संचालित 4 निजी माइक्रो फाइनेंस बैंक से राशि निकाली गई है। आरोप है कि ठगी में बैंक के कर्मी भी शामिल हैं। इन सभी के नाम से भारत फाइनेंस, स्पंदना, सेटिंन, फ्यूजन जैसे फाइनेंस बैंक से कर्ज लिया गया। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.