मशहूर पंजाबी गायक को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल करवाया गया भर्ती

0 328

चंडीगढ़: पंजाबी गायक सारथी के को दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आ रही हैं। मीडिया चैनलों के अनुसार, सारथी के को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, जब सारथी को दिल का दौरा पड़ा, तब वह कनाडा के मिसिसॉगा में थे। उन्हें तुरंत मिसिसॉगा के ट्रिलियम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

हालांकि, सारथी के के किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। सारथी के के करीबी लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारथी के को दिल का दौरा पड़ा है और वह अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.