टेस्ट क्रिकेट में ऑल टाइम ग्रेट बनने की राह पर हैं ऋषभ पंत, पूर्व कप्‍तान का बड़ा दावा

0 248

नई दिल्‍ली : पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के चेयरमैन रहे सौरव गांगुली ने एक बड़ा दावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर किया है। सौरव गांगुली का मानना ​​है कि ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक बनने की राह पर हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ऋषभ पंत के आंकड़े टेस्ट क्रिकेट में दमदार हैं, लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में वे इतने ज्यादा सफल नहीं हुए हैं। पंत की वापसी टेस्ट क्रिकेट में होने वाली है। वे 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मैच में विकेटकीपर के तौर पर खेलेंगे।

दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत का एक भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनकी जान जैसे-तैसे बची थी। उसी साल के आखिर में वे टेस्ट क्रिकेट में उतरे थे और अब फिर से दलीप ट्रॉफी के जरिए उन्होंने अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस को साबित किया और टेस्ट टीम में जगह बनाई। सौरव गांगुली ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान पंत को लेकर कहा, “मैं ऋषभ पंत को भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक मानता हूं।” टेस्ट मैचों में पंत की विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें मैच विनिंग परफॉर्मेंस देने के लिए ख्याति दिलाई है, विशेषकर विदेश सरजमीं पर।

उन्होंने आगे कहा, “मुझे इस बात से कोई आश्चर्य नहीं है कि वह टेस्ट टीम में वापस आ गया है और वह टेस्ट मैचों में भारत के लिए खेलना जारी रखेगा। अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करता रहा तो वह टेस्ट मैचों में सर्वकालिक महान खिलाड़ी बन जाएगा। मेरे हिसाब से उसे छोटे प्रारूपों में बेहतर होने की जरूरत है। उसके पास जो टैलेंट है, मुझे यकीन है कि समय के साथ वह सर्वश्रेष्ठ में से एक बन जाएगा।” ऋषभ पंत ने दलीप ट्रॉफी 2024 का एक मैच इंडिया बी के लिए खेला और उन्होंने पहली पारी में नाकाम रहने के बाद दूसरी पारी में दमदार 61 रन बनाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.