पन्ना में बदली किसान की किस्मत, खेत में दूसरी बार मिला बेशकीमती हीरा, 4 को होगी नीलामी

0 264

पन्‍ना । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले (Panna district) के एक किसान (Farmer) को उसके खेत में 3 महीने में दूसरी बार बेशकीमती हीरा (Diamond) मिला है। किसान के घर में जश्न का माहौल है। किसान के इन दोनों ही हीरों को आगामी 4 दिसंबर से होने वाली नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में किसान दिलीप मिस्त्री को 7.44 कैरट वजन वाला जेम क्वालिटी का कीमती हीरा मिला है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार हीरा कार्यालय के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि किसान दिलीप मिस्त्री ने विगत 10 माह पूर्व अपनी निजी कृषि भूमि में हीरा खदान का पट्टा बनवाया था। उसकी इसी खदान से यह बेशकीमती हीरा निकला है, जो जेम क्वालिटी का है।

उन्होंने बताया कि हीरा धारक किसान दिलीप मिस्त्री ने जिला मुख्यालय में संयुक्त कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में इस हीरा को जमा करा दिया है। हीरा मिलने के बाद से किस्मत का धनी किसान दिलीप मिस्त्री खुश है। उसके घर में जश्न का माहौल है। दिलीप मिस्त्री ने बताया कि नीलामी में हीरे की बिक्री होने के बाद उसे जो भी पैसा मिलेगा उसका उपयोग खेती के सुधार और घर बनवाने में करेगा।

जेम क्वालिटी वाले इस हीरे की अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है। इसी किसान को तीन माह पहले खेत की ही खदान में 16.10 कैरेट वजन का कीमती हीरा मिला था। किसान के इन दोनों ही हीरों को आगामी 4 दिसंबर से होने वाली नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.