पंजाबः लुधियाना के AAP विधायक गुरप्रीत गोगीकी देर रात गोली लगने से मौत

0 341

लुधियाना: शुक्रवार देर रात पंजाब के लुधियाना हलका वैस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गोली उनके सिर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। जब परिवार के लोगों ने उनके कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए।

अभी गोली चलने के कारणों की पुलिस की तरफ से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों का कहना है की वह अपना लाइसैंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। पता चलते ही पुलिस कमिश्नर, ‘आप’ विधायक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.