मुजफ्फरपुर में बड़ा कांड! घर में घुसकर पड़ोसियों ने 3 को मारी गोली

0 278

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक पुराने विवाद में बड़ा कांड हो गया। मुजफ्फरपुर में पुराने विवाद को लेकर रविवार शाम एक पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी के घर पर चढ़ कर एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी, जिसमे तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक व्यक्ति अजय कुमार की जान चली गई है और दादा पोते की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। यह घटना तुर्की थाना क्षेत्र के सुमेरा गांव का है।

घटना के बाद से परीजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और गोलीबारी वाली जगह की घेरा बंदी कर साक्ष इकठ्ठा करने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फिलहाल छापेमारी की जा रही है।

आरोपी घर से फरार
बता दें कि घटना को अंजाम देने के बाद तीनो आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। मृतक अजय साह तुर्की थाना क्षेत्र के सुमेरा गांव के रहने वाले थे। इस घटना में मृतक के 13 साल के बेटे अंकुश कुमार और उसके पिता सुरेश साह की हालत गंभीर हैं।

जमीन को लेकर था विवाद
मृतक अजय साह के भाई चंदन कुमार ने कहा कि लगभग दो साल से उसके परिवार का जमीन को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। लेकिन बीच में मामला शांत हो गया था। फिर एक बार फिर चार महीना पहले इस मामले में विवाद हुआ था। जिसमे उसके भाई को पड़ोसी राजा, राहुल तथा जितेंद्र साहिबा ने धमकी दी थी कि तुम्हारे सारे परिवार को खत्म कर देंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.